इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
इंदौर
इंदौर क्राइम ब्रांच और लसुडिया थाना पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले आठ लोगों को एक गिरफ्तार किया है। आठों आरोपी एक फ्लैट में मौजूद थे और फर्जी सिम, फर्जी बैंक खाते के जरिए करोड़ों रुपए के दांव लोगों से लगवा चुके हैं। पुलिस ने इनके पास से एक लाख दस हजार रुपए, 17 चेक बुक, 21 पास बुक और 31 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
इंदौर क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया और उनकी टीम को सूचना मिली कि इंदौर के स्क्रीम 136 स्थिति फैंडजो मल्टी के एक फ्लैट में बड़े पैमाने पर आईपीएल क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा चल रहा है। इस सूचना पर लसुडिया पुलिस को भेजा गया।
17 चेक बुक, 21 पास बुक बरामद
आरोपी माधव बसंल, तीर्थ सैनी, नितिन उर्फ लखन, राहुल राठौर, देवेंद्र सिंह चौहान, विशास बागड़े, लक्ष्य सैनी, अंकित प्रजापति को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो नोट बुक जिस पर करोड़ो रुपए का हिसाब लिखा हुआ है। इसके अलावा 6 लेपलॉप, 17 चेकबुक, 21 पास बुक, 31 एटीएम कार्ड, 22 मोबाइल, 21 मोबाइल सिम और एक लाख 10 हजार रुपए इसके अलावा पुलिस को कई मैचों के टिकट व आपत्तिजनक कागज भी मिले हैं।

पाठको की राय