Thursday, October 22nd, 2026

उत्तजर प्रदेश में निकाय चुनाव मतदान से 48 घंटे पहले सील कर दी जाएगी भारत-नेपाल सीमा

महराजगंज
उत्तजर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर नेपाल से सटी भारत की सीमा मतदान से 48 घंटे पहले आगामी दो मई को सील कर दी जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी सतेन्र्दा कुमार ने  यहां संवाददाताओं को बताया कि नेपाल से सटी भारत की सरहद पर आवाजाही के सभी रास्तेघ मंगलवार दो मई की शाम को बंद कर दिये जाएंगे, जो चार मई की शाम तक बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि सिर्फ आपात स्थिति में ही वाहनों को सीमा पार करने की इजाजत दी जाएगी। सशस्त्रा सीमा बल (एसएसबी) को सीमा सील करने की जिम्मे दारी दी जाएगी।

 बताया कि निकाय चुनाव मतदान से 48 घंटे पहले सीमा सील करने का फैसला हाल ही में भारत और नेपाल के अधिकारियों की बैठक में लिया गया था।

कुमार ने बताया कि इस वक्ता अर्द्धसैनिक बल, पुलिस और खुफिया एजेंसियां भारत-नेपाल सीमा पर हो रही हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही हैं।

गौरतलब है कि उत्तिर प्रदेश की 84 किलोमीटर की सीमा नेपाल से सटी है। इसमें महराजगंज जिला भी शामिल है। इस जिले में आगामी चार मई को नगरीय निकाय चुनावों के तहत मतदान होगा।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय