Saturday, October 24th, 2026

पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले मुजफ्फरपुर में ठेकेदार पर अंधाधुंध फायरिंग, हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर.

मुजफ्फरपुर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा है, लेकिन इससे पहले बेख़ौफ़ अपराधियों ने  सुबह सुबह एक ठेकेदार पर अंधाधुंध फायरिंग की। कई राउंड हुई फायरिंग में एक गोली ठेकेदार के सीने में लग गई, जिसके बाद वह वहीँ जमीन पर गिर पड़े। घटना से पूरे इलाके में मचा हड़कंप गोली की आवाज को सुन कर स्थानीय ग्रामीण मौके पर दौर पड़े।

गंभीर रूप में जख्मी ठेकेदार को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए शहर के निजी अस्पताल के रेफर किया गया। घटना सकरा थाना क्षेत्र की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का  कहना है कि घायल ठेकेदार सकरा थाना क्षेत्र के मछही गांव निवासी मनोज राय हैं जो हर दिन की तरह अपने घर से मॉर्निंग वॉक करने घर से निकले थे। बाइक सवार दो अपराधियों ने मॉर्निंग वाक के दौरान उन्हें गोली मार दी, जिससे वह जख्मी होकर वहीं गिर गए। इस दौरान मनोज राय को एक गोली सीने में लगी है। लोगों ने बताया कि गोली चलते ही घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। आनन फानन में वहां मौजूद लोगों ने घायल ठेकेदार मनोज राय को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। कई गोली के खोखे पुलिस ने मौके से बरामद किये हैं।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की  जांच में जुट गई है। इमौके पर पहुंचे सकरा थाना अध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को दो खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। घटना की जॉच की जा रही है अभी घायल को इलाज हेतु शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है।

 

#contractor firing#Muzaffarpur

Source : Agency

पाठको की राय