Tuesday, October 20th, 2026

इंदिरा कॉलेज में चला ‘अभिमन्यु/सृजन/सम्मान’ अभियान, बालिकाओं को किया जागरूक

सतना

पुलिस मुख्यालय महिला सुरक्षा भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्वेता मौर्या एवं स्टाफ द्वारा इन्द्रा कॉलेज में एकीकृत अभियान अभिमन्यु/सृजन/सम्मान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानून, महिला अपराधों की जानकारी, हेल्पलाइन नंबर तथा साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें निर्भीक होकर शिकायत दर्ज कराने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन का उपयोग करने की सलाह दी।

 

#Indira College launched

Source : Agency

आपकी राय

12 + 9 =

पाठको की राय