Sunday, October 25th, 2026

इंडिगो एयरलाइंस ने भोपाल-रायपुर उड़ान को री-शेड्यूल कर दिया

भोपाल

इंडिगो एयरलाइंस की भोपाल-रायपुर उड़ान को री-शेड्यूल कर दिया गया है। अब इस उड़ान को प्रयागराज से जोड़ दिया गया है। इसके साथ ही इंडिगो ने भोपाल-प्रयागराज डायरेक्ट उड़ान को फिलहाल होल्ड कर दिया है। इस निर्णय से भोपाल से रायपुर जाने वालों को तो पहले की तरह डायरेक्ट उड़ान की सुविधा मिलेगी, लेकिन प्रयागराज जाने वालों को विमान में बैठकर ही रायपुर में 30 से 55 मिनट तक इंतजार करना पड़ेगा।


यह उड़ान अब सप्ताह के सभी सात दिन संचालित होगी। बताया जा रहा है कि प्रयागराज तक यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए उड़ान को री-शेड्यूल किया गया है। हालांकि, यात्रियों को ऑपरेशनल रीजन से उड़ान री-शेड्यूल करने की जानकारी दी गई है। इस रूट पर कंपनी 72 सीटों वाले एटीआर विमान का संचालन करती है।


उड़ान संख्या 6-ई 7302/7371 का शेड्यूल
भोपाल से प्रस्थान - सुबह 9.55 बजे
रायपुर आगमन - सुबह 11.25 बजे
रायपुर से प्रस्थान - दोपहर 12.00 बजे
प्रयागराज आगमन - दोपहर 1.25 बजे
प्रयागराज से प्रस्थान - दोपहर 1.50 बजे
रायपुर आगमन - दोपहर 3.20 बजे
रायपुर से प्रस्थान - दोपहर 3.40 बजे
भोपाल आगमन - शाम 5.10 बजे

 

#indiga

Source : Agency

पाठको की राय