Sunday, October 25th, 2026

अफगानिस्तान में रहने वाले 100 से ज्यादा सिख-हिंदुओं को भारत का वीजा, कल हुआ था गुरुद्वारे पर हमला

नई दिल्ली
भारत सरकार ने अफगानिस्तान के 100 से ज्यादा सिख और हिंदू नागरिकों को भारत का वीजा देने का फैसला किया है. सरकार ने ई वीजा जारी किया है. बता दें कि एक दिन पहले ही 18 जून को राजधानी काबुल में गुरुद्वारा कार्ते परवान पर आतंकी हमला हुआ था. आतंकियों ने यहां कई ब्लास्ट किए थे. हमले में गुरुद्वारे के मुस्लिम सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई थी. तीन लोगों को बाहर निकाला गया. इनमें दो को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया था. कार्ते परवान गुरुद्वारा कमेटी के मेंबर तलविंदर सिंह चावला ने घटनास्थल के बाहर से आजतक को बताया था कि जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

पवित्र किताब को सुरक्षित निकाला था
गुरुद्वारे पर हमले के बाद पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब को सुरक्षित निकाल लिया गया था. अफगान सिख पवित्र किताब को लेने के लिए उस इमारत में दाखिल हुए थे, जिसमें आग लगी हुई थी. इस अटैक के बाद विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि हम पवित्र गुरुद्वारे पर हमले की खबर से बहुत चिंतित हैं.

हमले के पीछे ISIS खुरासान
बताया जा रहा है कि काबुल में गुरुद्वारे पर हुए हमले के पीछे ISIS खुरासान का हाथ था. हमला सुबह 7:15 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे) हुआ था. गुरुद्वारे की रक्षा करते हुए 3 तालिबान सैनिक भी घायल हो गए थे. हमले के वक्त गुरुद्वारे में सुबह की प्रार्थना के लिए 25-30 अफगान हिंदू और सिख मौजूद थे.Live TV

 

 

#गुरुद्वारे पर हमला

Source : Agency

पाठको की राय