Monday, October 19th, 2026

FIFA U-17 वर्ल्ड कप में भारत की शर्मनाक हार, एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने 8-0 से रौंदा

 भुवनेश्वर
 
भारत को फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप (FIFA U-17 Women's World Cup 2022) के अपने पहले मैच में मंगलवार को अमेरिका के खिलाफ 0-8 की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। ग्रुप ए के इस एकतरफा मुकाबले के शुरुआती आधे घंटे के अंदर ही भारतीय टीम चार गोल से पिछड़ गई। हाफ टाइम तक अमेरिका 5-0 से आगे था। टीम ने दूसरे हाफ में तीन और गोल करके घरेलू दर्शकों के सामने भारतीय टीम को उसके खेल के स्तर से रूबरू करवाया।

कोंकाकैफ (उत्तरी एवं मध्य अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र) चैम्पियन टीम के लिए इस मैच में मेलिना रेबिम्बास ने (नौवें और 31वें मिनट) दो गोल किये जबकि शार्लेट कोहलर (15वां), ओनेका गेमेरो (23वां), गिसेले थॉम्पसन (39वां), ईला इमरी (51वां), टेलर सुआरेज (59वां मिनट) और कप्तान मिया भूटा (62वां मिनट) ने एक-एक गोल किया।

 

 

#FIFA U-17 वर्ल्ड कप

Source : Agency

पाठको की राय