Monday, October 19th, 2026

वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की बेटी शैली सिंह की 'चांदी', पहली बार लंबी कूद में देश आएगा मेडल

नैरोबी

वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की शैली सिंह ने कमाल कर दिया। लंबी कूद प्रतियोगिता में उन्होंने अपने दमदार खेल से सिल्वर मेडल जीता। शैली गोल्ड जीतने के बेहद करीब थी, लेकिन महज एक सेंटी मीटर से झांसी की यह बेटी फर्स्ट पोजिशन से चूक गईं। शैली, भारत की दिग्गज ऐथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज की बेंगलुरु स्थित अकादमी में ट्रेनिंग करती हैं। नए नेशनल रेकॉर्ड 6.59 के साथ उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। दूसरी ओर स्वीडन की 18 वर्षीय माजा ने 6.60 मीटर के साथ पोडियम फिनिश किया। नैरोबी में जारी इस चैंपियनशिप में शैली पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी हैं। शैली सिंह एक वक्त गोल्ड मेडलिस्ट ऐथलीट से आगे चल रही थी। जूनियर यूरोपियन चैंपियन ने अपने चौथे प्रयास में 6.60 की दूरी तय की।

 

#Shailly singh

Source : Agency

पाठको की राय