Friday, October 23rd, 2026

अमेरिका और कनाडा समेत 14 देशों में छिपे हैं भारत के 28 वांछित गैंगस्टर, केंद्र सरकार ने तैयार की लिस्ट

नई दिल्ली
 भारत के 28 वांछित गैंगस्टर 14 विभिन्न देशों में छिपकर भारत विरोधी गतिविधियों में लगे हैं। केंद्र ने भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचने वाले इन वांछित गैंगस्टरों की सूची तैयार की है। सूत्रों ने बताया कि इनमें से नौ कनाडा में और पांच अमेरिका में छिपे हैं। इनके खिलाफ हत्या, जबरन वसूली और अपहरण के मामले दर्ज किए गए हैं। इन गैंगस्टरों में मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ शामिल है।

अमेरिका में छिपा है गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई
गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई उर्फ भानु अमेरिका में छिपा है। सूत्रों के मुताबिक, उस पर आतंकी हमला करने और फिल्म व व्यवसाय जगत की प्रमुख हस्तियों की हत्या करने का आरोप है।

कनाडा में छिपे नौ वांछित गैगस्टर
कनाडा में छिपे नौ वांछित गैंगस्टरों में सुखदूल सिंह उर्फ सुखा दुनेके, गुरपिंदर सिंह उर्फ बाबा दल्ला, सतवीर सिंह वारिंग उर्फ सैम, स्नोवर ढिल्लों, लखबीर सिंह उर्फ लांडा, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श दाला, चरणजीत सिंह उर्फ रिंकू बिहला, रमनदीप सिंह उर्फ रमन जज व गगनदीप सिंह उर्फ गगना हथुर शामिल है।

अमेरिका मे छिपे 5 गैगस्टर
अमेरिका में पांच गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़, अनमोल बिश्नोई, हरजोत सिंह गिल, दरमनजीत सिंह उर्फ दरमन खलों और अमृत बल छिपा बैठा है। विक्रमजीत सिंह बराड़ उर्फ विक्की और कुलदीप सिंह उर्फ नवांशहरिया संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में छिपा हुआ है।

अन्य देशों में छिपे गैंगस्टर
रोहित गोदारा यूरोप में, गौरव पटयाल उर्फ लकी पटयाल अर्मेनिया में, सचिन थापन उर्फ सचिन बिश्नोई अजरबैजान में, जगजीत सिंह उर्फ गांधी और जैकपाल सिंह उर्फ लाली धालीवाल मलेशिया में छिपा बैठा है। इसके अलावा हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा पाकिस्तान में, राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री ब्राजील में, संदीप ग्रेवाल उर्फ बिल्ला इंडोनेशिया में, मनप्रीत सिंह उर्फ पीटा फिलीपींस में, सुप्रीत सिंह उर्फ हैरी चट्ठा जर्मनी में, गुरजंत सिंह उर्फ जनता आस्ट्रेलिया में, रमनजीत सिंह उर्फ रोमी हांगकांग में है।

 

Source : Agency

पाठको की राय