इंडियन आयल ने बाटे लक्की ड्रा विजेताओ को पुरूस्कार
सक्ती
इंडियन आयल कारपोरेशन द्वारा ग्राहकों को लुभाने के लिए पेट्रोल डलवाने पर आकर्षक कूपन का लाभ रखा गया था जिसके तहत सक्ति राधा मोहन पेट्रोल पंप के द्वारा 30 जनवरी को महात्मा गाधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर लकी ड्रा का आयोजन किया गया। इस लकी ड्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल गिरिधर जायसवाल पीन्टू ठाकुर संतोष सोनी बोरदा संरपच सिदार वैभव अग्रवाल थै इन सभी अतिथियों के द्वारा एक एक कूपन निकलकर प्रतिभाशाली पेट्रोल खरीदने वाले व्यक्तियों को इनाम वितरण किया गया।
पहला दूसरा सहित 10 आकर्षक इनाम रखे गए थे पहला इनाम एलईडी रखा गया था वही पांच इनाम सांत्वना पुरस्कार के रखे गए थे जिसमें से सभी विजेताओ को इंडियन आयल के द्वारा इनाम वितरण किया गया लकी ड्रा आकर्षक उपहार की योजना रखे जाने से इंडियन आयल पेट्रोल खरीदने वाले ग्राहकों में पेट्रोल भरवाने के उत्सुकता से राधा मोहन पेट्रोल पंप पहुंच रहे हैं वही इनाम वितरण के अवसर पर पेट्रोल पंप में भारी भीड़ देखी गई वहीं सभी पेट्रोल भरवाने वालों को जलपान कराया गया इस अवसर पर इंडियन आॅयल के गिरधर जायसवाल ने बताया कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में हर कंपनी चाहती है कि समान अधिक से अधिक बीके इन सब बातों को ध्यान मे रखते हुए इंडियन आयल द्वारा लकी ड्रा आकर्षक उपहार की योजना बनाई गई थी जिसका 30 जनवरी को लक्की ड्रा का इनाम वितरण किया गया ग्राहक इनाम पाकर काफी खुश नजर आ रहे हैं वैभव अग्रवाल द्वारा बताया गया कि इंडियन आयल के द्वारा जब से बम्फर लकी ड्रा की योजना बनाई है तबसे इंडियन आयल की बिक्री बढ़ गई है और लगातार ग्राहकों में इनाम पाने की उत्सुकता देखी गई लक्की ड्रा के माध्यम से ग्राहकों को इनाम वितरण किया गया ग्राहकों ने इंडियन आयल के प्रति भरोसा जताया ।

पाठको की राय