Monday, October 19th, 2026

ऑस्ट्रेलिया को दी भारतीय महिला हॉकी टीम ने शिकस्त

राउरकेला.
वंदना कटारिया के गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग मैच में शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम को 1-0 से हराकर उलटफेर करने में सफल रही। विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज टीम की रक्षापंक्ति ने शानदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया की अग्रिम पंक्ति को गोल करने का मौका नहीं दिया।

वंदना ने 34वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदल कर भारत को बढ़त दिलाई जो मैच के आखिर तक बरकरार रहा। मौजूदा एफआईएच प्रो लीग में टीम की यह सात मैचों में सिर्फ दूसरी जीत है। इस जीत के साथ ही भारत ने इस महीने की शुरुआत में भुवनेश्वर चरण में ऑस्ट्रेलिया से मिली 0-3 की हार की टीस को कुछ हद तक कम किया। भारतीय टीम को घरेलू चरण के अपने आखिरी मैच में रविवार को अमेरिका से भिड़ना है।

 

#Indian women's hockey team

Source : Agency

पाठको की राय