Monday, October 19th, 2026

भारतीय भारोत्तोलक भराली बेदब्रत को विश्व युवा चैम्पियनशिप में कांस्य

नई दिल्ली
भारतीय भारोत्तोलक भराली बेदब्रत ने अलबानिया में आईडब्ल्यूएफ विश्व युवा चैम्पियनशिप में पुरूषों के 67 किलोवर्ग में कांस्य पदक जीता। 15 वर्ष के इस भारोत्तोलक ने 267 किलो वजन उठाया। आर्मेनिया के सेरिओजा बी को स्वर्ण और सउदी अरब के मोहम्मद अल मरजोक को रजत पदक मिला। भराली ने क्लीन और जर्क वर्ग में 148 किलो वर्ग में भी कांस्य पदक जीता। महिलाओं के 49 किलोवर्ग में कोयल बार नौवें स्थान पर रही जबकि 55 किलोवर्ग में मीना सांता 13वें स्थान पर रही।

 

 

#भारतीय भारोत्तोलक

Source : Agency

पाठको की राय