Wednesday, October 21st, 2026

आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम का जलवा, फिर से हासिल की नंबर वन की कुर्सी

नई दिल्ली
सोमवार 6 दिसंबर को भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट मैच में न सिर्फ विशाल जीत दर्ज की है, बल्कि इस जीत के साथ टीम इंडिया ICC Test Rankings में नंबर वन टीम बन गई है। हाल ही में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत से नंबर वन का ताज छीना था, लेकिन अब विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने फिर से अपनी बादशाहत कायम करने में सफलता हासिल की है। आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले 126 अंकों के साथ न्यूजीलैंड की टीम आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर पर थी और दूसरे पायदान पर भारत 119 अंकों के साथ था, लेकिन टेस्ट सीरीज खत्म होने के साथ ही कीवी टीम की बादशाहत भी समाप्त हो गई। मौजूदा समय में भारत अब 124 अंकों के साथ आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर है, जबकि दूसरे पर 121 अंकों साथ न्यूजीलैंड है।

टाप 2 के खाते में हैं 120 से ज्यादा अंक
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी ने भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के बाद टेस्ट रैंकिंग अपडेट की। भारत पहले, न्यूजीलैंड दूसरे, आस्ट्रेलिया तीसरे, इंग्लैंड चौथे और पाकिस्तान पांचवें पायदान पर है। पहले और दूसरे नंबर की टीमों के खाते में 120-120 से ज्यादा अंक हैं, लेकिन तीसरे और चौथे पायदान की टीमों के खाते में 110-110 से भी ज्यादा अंक हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के खाते में 100 रेटिंग प्वाइंट्स भी नहीं हैं।

भारत ने विशाल अंतर से जीता मुंबई टेस्ट
विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने विशाल अंतर से मुंबई टेस्ट मैच को जीता है। आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की चैंपियन टीम न्यूजीलैंड को भारत ने 372 रन के विशाल अंतर से हराया। भारत के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की रनों के लिहाज से ये सबसे बड़ी जीत है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम के इतिहास की रनों के लिहाज से ये सबसे बड़ी हार है। हालांकि, कीवी टीम कानपुर टेस्ट मैच को एक विकेट रहते ड्रा कराने में सफल रही थी।

 

 

#Indian team shine

Source : Agency

पाठको की राय