Tuesday, October 20th, 2026

ग्लोबल संकेतों के चलते भारी गिरावट के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 17,100 के नीचे

नई दिल्ली
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ हुई। बाजार के दोनों सूचकांक बड़ी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 226 अंक की गिरावट के साथ 17,088अंक पर और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 666 अंक की गिरावट के साथ 57,524 अंक पर थे।

टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स पैक में लगभग सभी शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों की लिस्ट में इंडसइंड बैंक, एशियान पेंट, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लिमिटेड, भारती एयरटेल, एचयूएल, कोटक महिंद्रा, विप्रो, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस और सनफार्मा का नाम शामिल हैं। निफ्टी पैक में सभी शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, हिंडालको, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लिमिटेड, विप्रो, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट, एचयूएल , टाटा स्टील का नाम सबसे अधिक गिरने वाले शेयरों में शामिल हैं।

 

#शेयर बाजार

Source : Agency

पाठको की राय