Friday, October 23rd, 2026

भारतीय रेलवे की महिला हैंडबॉल टीम ने जीता रजत पदक

रायपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मुख्यालय खेल संघ के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सभी खेल स्पधार्ओं में बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा है और खिलाड़ियों को पदक भी प्राप्त हो रहे हैं।

इसी कड़ी में महिला हैंडबाल खिलाड़ियों ने 51 सीनियर राष्ट्रीय पुरुष और महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप 15 से 19 मार्च तक वाराणसी (यूपी) में आयोजित की गई थी। जिसमें भारतीय रेलवे की महिला हैंडबॉल टीम ने रजत पदक हासिल किया। इस टीम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेलवे की 4 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया एवम रजत पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई। ये सभी खिलाडी रायपुर मंडल में रायपुर में कार्यरत हैं। काजल, निकी, पंकज (टेक्नशयिन-3 यांत्रिक विभाग एवं मीनू-(टेक्नशयिन-3 विद्युत विभाग) मे रेल सेवाओं के साथ-साथ खेल में भी इनका बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। इन सभी खिलाड़ियों को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के द्वारा बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

 

Source : Agency

पाठको की राय