Monday, October 26th, 2026

भारतीय रेलवे ने 197 ट्रेनों को किया कैंसिल

भोपाल

 भारतीय रेलवे ने 197 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार रद्द होने वाली ट्रेनों में पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल है। हालांकि ट्रेनों को कैंसिल होने के संबंध में कोई कारण नहीं बताया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, बिहार और ओडिशा जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं।

यहां चेक करें लिस्ट

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर पूरी तरह से और आंशिक रूप से रद्द की गई ट्रेनों की सूची दी गई है। यात्री सफर पर जानने से पहले https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप पर जाकर ट्रेन की जानकारी चेक कर सकते है।


अब एक आईडी से कर सकेंगे 24 टिकट बुक

रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुक करने के नियमों में बदलाव किया है। अब लोग एक महीने में ज्यादा टिकट बुक कर पाएंगे। इंडियन रेलवे ने एक यूजर आईडी जो आधार से लिंक नहीं है। उससे एक महीने में अधिकतम 12 टिकट बुक करने का फैसला किया है। वहीं आधार से लिंक यूजर आईडी के लिए ये सीमा 24 कर दी गई है।

आधार को IRCTC अकाउंट से कैसे लिंक करें

  • - सबसे पहले www.irctc.co.in पर जाएं।
  • - अब यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें।
  • - ऊपर मेनू ऑप्शन में जाकर अकाउंट पर क्लिक कर लिंक आधार करें।
  • - अब नाम, पता, नंबर व मांगी हुई जानकारी भरें।
  • - चेक बॉक्स पर टिक कर ओटीपी भरें। सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • - आधार कार्ड लिंक होने के बाद कंफर्मेशन मैसेज आ जाएगा।

 

#197 ट्रेनों को किया कैंसिल

Source : Agency

पाठको की राय