Monday, October 19th, 2026

Indian Railways: मुंबई-बनारस और रतलाम के लिए 2 समर स्पेशल ट्रेनें

रतलाम
समर वैकेशन का प्लान बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. Indian Railways यात्रियों को मुंबई, बनारस और ग्वालियर की यात्रा करवा रहा है. पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से मुंबई-बनारस और उधना-बनारस के बीच चार स्पेशल ट्रेने चला रहा है. पश्चिम रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों में लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह फैसला किया गया है. इससे हजारों यात्रियों को फायदा होगा.

रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई सेंट्रल बनारस-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन 16 फेरे लेगी. यह ट्रेन 27 अप्रैल से 15 जून तक मुंबई सेंट्रल से हर बुधवार को चलेगी. इसे वहां से रात 10.50 बजे रवाना किया जाएगा. ये ट्रेन रतलाम होकर शुक्रवार सुबह 10.30 बजे बनारस पहुंचेगी. इसी तरह, बनारस-मुंबई सेंट्रल स्पेशल, 29 अप्रैल से 17 जून तक बनारस से हर शुक्रवार चलेगी. यह वहां से दोपहर 2.30 बजे चलकर रतलाम होती हुई रविवार सुबह 4.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी. इस ट्रेन में तीन स्लीपर, 8 थर्ड एसी, दो सेकंड एसी और एक फर्स्ट एसी कोच लगाए गए है.

उधना-बनारस का शिड्यूल
अधिकारियों ने बताया कि उधना-बनारस-उधना स्पेशल ट्रेन 4 फेरे लगाएगी. यह ट्रेन 26 अप्रैल और 3 मई को उधना से मंगलवार को चलेगी. इसे सुबह 7.25 बजे रवाना किया जाएगा. ये ट्रेन रतलाम, उज्जैन होकर बुधवार को सुबह 10.50 बजे बनारस पहुंचेगी. इसी तरह बनारस-उधना स्पेशल एक्सप्रेस, 27 अप्रैल और 4 मई को बनारस से बुधवार को चलाई जाएगी. इसे शाम 6.10 पर रवाना किया जाएगा. यह रतलाम मंडल उज्जैन, रतलाम होकर गुरुवार रात 8.10 बजे उधना पहुंचेगी. इस ट्रेन में 4 जनलर और 16 स्लीपर कोच होंगे.

 

#Indian Railways

Source : Agency

पाठको की राय