Monday, October 19th, 2026

भारतीय मूल के सीईओ, जिनके हाथ में है गूगल से लेकर मास्टर कार्ड तक की कमान

नई दिल्ली
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई,  आईबीएम सीईओ अरविंद कृष्णा, मास्टरकार्ड सीईओ अजयपाल बंगा की तरह अब ट्विटर जैसी कंपनी की कमान भारतीय मूल के युवा के हाथों में होगी। ट्विटर के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने कंपनी के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। अब उनकी जगह पर पराग अग्रवाल ट्विटर के नए सीईओ होंगे। इसके साथ ही 37 साल के पराग अब दुनिया की टॉप 500 कंपनियों के सबसे युवा सीईओ बन गए हैं। पराग अब तक कंपनी में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर थे। उन्होंने 10 साल पहले कंपनी जॉइन की थी। बता दें ट्विटर ने उनकी डेट ऑफ बर्थ जाहिर नहीं की है, लेकिन यह बताया है कि उनका जन्म 1984 में हुआ था।  आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई करने वाले पराग अग्रवाल स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट भी हैं। ट्विटर से पहले पराग माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च और याहू के साथ काम कर चुके हैं।
 

 

#Indian-origin CE

Source : Agency

पाठको की राय