इंदौर में पहली बार आयोजित की जाएगी भारतीय राष्ट्रीय रैली स्प्रिंट चैंपियनशिप
इंदौर
दोपहिया वाहनों के लिए एफएमएससीआई भारतीय राष्ट्रीय रैली स्प्रिंट चैम्पियनशिप शनिवार को इंदौर में आयोजित की जाएगी। यह पहला अवसर होगा जबकि इस प्रतियोगिता का आयोजन मध्य भारत के किसी शहर में किया जाएगा।
आयोजकों की विज्ञप्ति के अनुसार इस मोटरसाइकिल रैली का चौथा राउंड इंदौर के पास पीथमपुर में स्थित अत्याधुनिक ऑटोमोबाइल परीक्षण और प्रमाणन केंद्र नैटरैक्स में आयोजित किया जाएगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के 13 वर्गों के अलावा स्थानीय युवाओं के लिए एक विशेष स्प्रिंट सपोर्ट रैली का आयोजन भी किया जाएगा। इसका उद्देश्य मध्य भारत में खेल को बढ़ावा देना है।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रमुख राइडरों में नासिक के शमीम खान, भोपाल के आसिफ अली, मुंबई के बादल दोषी तथा पुणे के पिंकेश ठक्कर और अमरेंद्र साठे शामिल हैं।
#Indian National Rally Sprint Championship

पाठको की राय