भारतीय पुरुष हॉकी टीम बेल्जियम से 2-5 से हारी, कुश्ती में सोनम मलिक को मिली शिकस्त
नई दिल्ली
टोक्यो ओलंपिक 2020 के 11वें दिन मंगलवार को भारत की पुरुष हॉकी टीम को बेल्जियम के खिलाफ 2-5 से हार का सामना करना पड़ा। दिन के पहले मुकाबले में एथलेटिक्स में भाला फेंक एथलीट अन्नू रानी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं। शॉट पुटर तजिंदरपाल सिंह तूर क्वालीफिकेशन राउंड के साथ अपने टोक्यो 2020 अभियान की शुरुआत करेंगे। कुश्ती में भी सोनम मलिक को महिलाओं की 62 किग्रा वर्ग के पहले राउंड में हार झेलनी पड़ी। सोनम को एशियन सिल्वर मेडलिस्ट मंगोलिया की पहलवान से हार मिली।
कुश्ती में सोनम मलिक को महिलाओं की 62 किग्रा वर्ग के पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा है। मंगोलिया की पहलवान बोलोरतुया खुरेलखू ने सोनम को शिकस्त दी। सोनम एक समय आगे चल रही थीं, लेकिन मंगोलियाई पहलवान ने वापसी की और स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद बोलोरतुया को दो टेक्निकल प्वाइंटस मिले और वह जीत दर्ज करने में सफल रहीं।

पाठको की राय