Tuesday, October 20th, 2026

इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले सेट पर पानी ने फेरा पानी।

देश का सबसे बड़ा सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 12 अंतिम पड़ाव पर है. 15 अगस्त को इसका ग्रैंड फिनाले होगा. ग्रैंड फिनाले की तैयारियां जोर शोर से हो रही हैं. खास बात है कि शो का फिनाले 15 अगस्त के दिन 12 घंटे तक टेलीकास्ट होगा. शो दोपहर 12 बजे से रात को 12 बजे तक ऑनएयर होगा. 

डायरेक्टर ने बताया, इंडियन आइडल के फिनाले में क्या होगा खास?

शो के डायरेक्टर नीरज शर्मा ने ग्रैंड फिनाले को लेकर बड़े खुलासे किए हैं. नीरज शर्मा ने बताया कि पैनडेमिक का शो के फिनाले पर असर पड़ा है. इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में नीरज शर्मा ने कहा-अगर पैनडेमिक नहीं होता तो हम फिनाले को बड़े स्टेडियम में होस्ट करते. हमें यकीन है कि ये शो सोल्ड आउट होता. इस सीजन को बेहद प्यार मिला है और लास्ट एपिसोड होने की वजह से हम कुछ स्पेशल करना चाहते थे. इसलिए हमने शो का फिनाले 12 घंटे का रखने का फैसला किया.

डायरेक्टर ने बताया कि शो में आने वाले दिनों में कई सारे सरप्राइज आने वाले हैं. कई बड़े सितारे शो की शोभा बढ़ाएंगे. वे अपनी फिल्म का प्रमोशन करेंगे. खबरें हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी फिल्म शेरशाह को प्रमोट करने शो में दिख सकते हैं. खिलाड़ियों के साथ पहले से शूटिंग की जा रही है. कई सारे सरप्राइज और गेस्ट अपीयरेंस फैंस को एंटरटेन करेंगे.

अभी इंडियन आइडल में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, निहाल ताउरो, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया और सयाली कांबले हैं. आने वाले एपिसोड में कोई एक एलिमिनेट होगा. इसके बाद शो में पांच फाइनलिस्ट बचेंगे. सीजन 13 में  विनर की ट्रॉफी किसके नाम होती है, इसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है

 

Source : Agency

पाठको की राय