Monday, October 19th, 2026

एफआईएच हाकी फाइव्स जीता भारतीय हाकी टीम ने, पोलैंड को फाइनल में दी मात

नई दिल्ली
भारतीय पुरुष हाकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए एफआईएच हाकी फाइव्स को अपने नाम किया। जीत के रथ पर सवाल भारतीय पुरुष टीम ने फाइनल में पोलैंड की टीम पर 6-4 से जीत हासिल करते हुए इस खिताब को जीता। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में तीन गोल से पीछे होने के बाद टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की और इस मैच में जीत हासिल किया। भारतीय पुरुष टीम ने मलेशिया और पोलैंड पर दबदबे भरी जीत से शुरुआती एफआइएच हाकी फाइव्स टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया था। पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाने वाली भारतीय टीम ने रविवार को पहले मलेशिया को 7-3 से पराजित किया जिसमें चार गोल दूसरे हाफ में हुए और फिर दिन के दूसरे मैच में पोलैंड को 6-2 से शिकस्त दी।

कोच ग्राहम रीड की टीम इस तरह राउंड राबिन लीग चरण में 10 अंक से पांच टीम की तालिका में शीर्ष पर रही जिसमें उसने तीन जीत दर्ज की और एक ड्रा खेला। भारत ने शनिवार को मेजबान स्विट्जरलैंड को 4-3 से हराया था और फिर चिर प्रतिंद्वदी पाकिस्तान से 2-2 से ड्रा खेला था। पाकिस्तान फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकता था, अगर वह अपने अंतिम लीग मैच में मलेशिया के खिलाफ जीत हासिल कर लेता लेकिन यह 5-5 से ड्रा रहा। इससे उसके पांच अंक रहे और वह तीसरे स्थान पर रहा।

 

#Indian Hockey team

Source : Agency

पाठको की राय