Tuesday, October 20th, 2026

भारतीय हॉकी टीम ने ऑयरलैंड के खिलाफ पूल बी के अपने तीसरे मैच में 2-0 से हराया, हासिल किया शीर्ष स्थान

पेरिस
भारतीय हॉकी टीम ने ऑयरलैंड के खिलाफ पूल बी के अपने तीसरे मैच में 2-0 से हरा दिया है। भारत ने इस जीत के साथ ही 6 टीमों के पूल बी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। इससे पहले भारत ने अर्जेंटीना के खिलाफ ड्रॉ और न्यूज़ीलैंड को 3-2 से हराया था। शीर्ष 4 टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई करती हैं।

हरमनप्रीत सिंह ने पहले क्वाटर में 11वें मिनट पर पनेलटी शूटआउट में भारत और ऑयरलैंड पर 1-0 से बढ़त दिलाई और इसे कायम रखा। इसके बाद दूसरे क्वाटर में एक बार फिर भी यह सिलसिला दोहराया गया जब 19वें हरमनप्रीत एक और गोल किया। दूसरे क्वारट के अंत तक भारत की बढ़त 2-0 हो गई। तीसरे क्वाटर में दोनों टीमों ने कोई गोल नहीं किया और बढ़त एक बार फिर भारत के पक्ष में बनी रही। अंतिम क्वारट भी गोल रहित रहा और भारत ने मैच को अपने नाम कर लिया।

 

#Indian hockey team

Source : Agency

पाठको की राय