Thursday, October 22nd, 2026

राज्यपाल पटेल से श्रीलंका के भारतीय उच्चायुक्त मोरागोडा ने सौजन्य भेंट

भोपाल

राज्यपाल  मंगुभाई पटेल से श्रीलंका के भारतीय उच्चायुक्त  मिलिंदा मोरागोडा ने राजभवन में सौजन्य भेंट की। राज्यपाल  पटेल एवं  मोरागोडा ने विभिन्न विषयों पर परस्पर चर्चा की।

राज्यपाल  पटेल ने उच्चायुक्त  मोरागोडा का स्वागत शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर किया। राज्यपाल पटेल को  मोरागोडा ने स्मृति स्वरूप श्रीलंका की चाय का बॉक्स भेंट किया।

 

 

#मोरागोडा ने सौजन्य भेंट

Source : Agency

पाठको की राय