Tuesday, October 20th, 2026

भारतीय गोल्फर सहर ने किया शानदार प्रदर्शन, नेहा त्रिपाठी पिछड़ी

बेंगलुरू
भारतीय गोल्फर सहर अटवाल ने बैक नाइन में शानदार प्रदर्शन की बदौलत गुरूवार को यहां हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 10वें चरण के दूसरे दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेला जिससे वह बीती रात उनके साथ शीर्ष पर चल रही नेहा त्रिपाठी (71) को पीछे छोड़ने में सफल रहीं।

सहर हीरो महिला प्रो टूर के आठवें और नौंवे चरण में उप विजेता रही थीं जिससे वह खिताब जीतने की कोशिश में जुटी हैं।

स्रेहा सिह बतौर पेशेवर गोल्फर अपना दूसरा ही टूर्नामेंट खेल रही हैं। उन्होंने दूसरे दौर में लगातार 71 का कार्ड खेला जिससे वह दो अंडर 142 के कुल स्कोर से तीसरे स्थान पर चल रही हैं। नयनिका सांगा एक अंडर 143 के कुल स्कोर से चौथे स्थान पर हैं।

 

#Neha Tripathi

Source : Agency

पाठको की राय