Wednesday, October 21st, 2026

न्यूयॉर्क का भारतीय दूतावास आपातकालीन जरूरतों के लिए खुला रहेगा, हेल्पलाइन नंबर किया जारी

न्यूयार्क.

न्यूयार्क में भारतीय वाणिज्यिक दूतावास ने आपातकालीन आवश्यकताओं के लिए छुट्टियों पर भी खुला रहने की घोषणा की। 10 मई से छुट्टियों के दौरान दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक खुलेगा। साथ ही एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। हालांकि इस दौरान कोई नियमित कार्य सेवाएं नहीं दी जाएंगी।

न्यूयार्क में रह रहे भारतीयों के लिए एक अच्छी खबर है। अब आपातकालीन आवश्यकताओं के लिए छुट्टियों के दौरान भी दूतावास खुला रहेगा। शुक्रवार को न्यूयार्क के भारतीय वाणिज्यिक दूतावास ने कार्यालय छुट्टियों के दौरान खोलने की जानकारी दी। लेकिन यह सिर्फ आपातकालीन कार्यों के लिए ही खुला रहेगा। 10 मई से सभी छुट्टियों के दिन दूतावास दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक खुला रहेगा। लेकिन यह सिर्फ आपातकालीन सेवाओं के लिए ही होगा। इसके लिए उन्होंने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। +1-917-815- 7066  पर कॉल कर आवश्यक मदद ले सकते हैं। इसका मकसद उनक कार्यों को करना है, जिन्हें अगले दिन के लिए स्थगित नहीं किया जा सकता। इस दौरान आपातकालीन वीजा, आपातकालीन प्रमाणपत्र और उसी दिन भेजे जाने वाले किसी के पार्थिव शरीर के परिवहन के यात्रा दस्तावेज आदि को शामिल किया गया है। वाणिज्यिक दूतावास ने बताया कि आपातकालीन वीजा के लिए आपातकालीन सेवा शुल्क वसूल किया जाएगा।

 

#Indian Embassy#New York

Source : Agency

पाठको की राय