Monday, October 19th, 2026

इन्डियन कॉर्न डिप


सामग्री
1 कप उबले हुए और दरदरे क्रश किये हुए मीठी मकई के दानें
1/2 कप दूध, 1 टी-स्पून कोर्नफ्लॉर, 1 1/2 टी-स्पून तेल, 1/2 टी-स्पून सरसों, 1/2 टी-स्पून ज़ीरा, 1/2 टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च, नमक स्वादअनुसार

सजाने के लिए
1 टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया, परोसने के लिए,खाखरे, नाचो चिप्स

विधि
दूध और कोर्नफ्लॉर को एक एक छोटे बाउल में अच्छी तरह मिलाकर कोर्नफ्लॉर को पुरी तरह घोल लें। एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें, सरसों और ज़ीरा डालकर मध्यम आंच पर कुछ सेकेन्ड तक भून लें। जब बीज चटकने लगे, मीठी मकई, हरी मिर्च, कोर्नफ्लॉर-दूध का मिश्रण और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और लगातार हिलाते हुए, मध्यम आंच पर 2 मिनट के लिए या मिश्रण के गाढ़ा होने तक पका लें। धनिया से सजाकर खाखरे और नाचो चिप्स् के साथ तुरंत परोसें।

 

Source : Agency

पाठको की राय