Tuesday, October 20th, 2026

भारतीय कंपाउंड मिश्रित टीम तीरंदाजी विश्व कप दूसरे चरण के फाइनल में

येचियोन (दक्षिण कोरिया)
ज्योति सुरेखा वेन्नम और प्रियांश की जोड़ी तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण में शुक्रवार को कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई। कंपाउंड महिला टीम बुधवार को ही फाइनल में पहुंच गई थी। ज्योति, परनीत कौर और अदिति स्वामी ने भारत का पहला पदक पक्का कर दिया था। युवा कंपाउंड तीरंदाज प्रथमेश फुगे व्यक्तिगत वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज भारतीय कंपाउंड मिश्रित टीम ने 16 तीरों में दो अंक ही गंवाते हुए मेजबान देश के हान सियुंगियोन और यांग जाएवोन को 158.157 से हराया। अब उनका सामना अमेरिका की ओलिविया डीन और सायेर सुलिवान से होगा। इससे पहले ज्योति और प्रियांश ने वियतनाम को 159.152 से हराया था। वहीं क्वार्टर फाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त मेक्सिको को 156.155 से मात दी।

दीपिका कुमारी और तरूणदीप राय की रिकर्व मिश्रित टीम को खाली हाथ लौटना पड़ेगा जो क्वार्टर फाइनल में स्पेन से 2.6 से हार गए। रिकर्व तीरंदाज टीम वर्ग में पदक की दौड़ से पहले ही बाहर हैं। व्यक्तिगत दौर के मुकाबले दोपहर में शुरू होंगे।

 

 

#Indian compound mixed team

Source : Agency

पाठको की राय