Monday, October 19th, 2026

भारत आ रहे तेल टैंकर की निगरानी कर रहा भारतीय तटरक्षक जहाज, कल हुआ था ड्रोन हमला

मुंबई.

भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि जिस तेल टैंकर पर शनिवार को अरब सागर में ड्रोन हमला हुआ था, वह तटरक्षक बल के जहाज की निगरानी में भारत आ रहा है। कोस्ट गार्ड का डोर्नियर मेरीटाइम विमान भी तेल टैंकर की निगरानी कर रहा है। कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने बताया कि तेल टैंकर कल तक मुंबई पहुंच जाएगा और फिलहाल भारतीय जल क्षेत्र में दाखिल हो गया है।

बता दें कि शनिवार को जापानी कंपनी का एक तेल टैंकर सऊदी अरब से भारत आ रहा था। इसी दौरान अरब सागर में उस पर ड्रोन हमला हुआ। इस हमले से जहाज पर आग लग गई। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया और जहाज पर सवार सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। क्रू मेंबर्स में करीब 20 भारतीय भी शामिल हैं। पहले माना जा रहा  था कि जहाज पर हमला हूती विद्रोहियों ने किया है चूंकि हाल के समय में अरब सागर और लाल सागर में कई जहाजों को हूती विद्रोहियों ने निशाना बनाया है। अब अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दावा किया है कि जहाज पर ड्रोन हमला ईरान से किया गया था।

भारतीय नौसेना ने भी भेजा अपना युद्धक जहाज
हमले की सूचना मिलते ही भारतीय तटरक्षक बल के डोर्नियर विमान ने जहाज की सुरक्षा के लिए उड़ान भरी और विमान द्वारा तभी से ही लगातार जहाज की सर्विलांस की जा रही है। वहीं कोस्ट गार्ड ने अपने जहाज विक्रम को भी तेल टैंकर के पास भेजा है और अब विक्रम जहाज अपनी निगरानी में तेल टैंकर को लेकर भारत आ रहा है। साथ ही भारतीय नौसेना के युद्धक जहाज आईएनएस मोरमुगाओ भी तेल टैंकर एमवी केम प्लूटो के पास पहुंच गया है और तेल टैंकर पर हमले की जानकारी ले रहा है। भारतीय नौसेना जांच कर ही है कि तेल टैंकर पर ड्रोन हमला लंबी दूरी से किया गया था फिर किसी नजदीकी जहाज से। हमले के समय इलाके में घूम रहे अन्य जहाजों की भी जांच की जा रही है। 

 

#drone attack#oil tanker#Coast Guard#monitoring

Source : Agency

पाठको की राय