Wednesday, October 21st, 2026

भारतीय वायुसेना ने प्रदेश सरकार को लड़ाकू विमान तेजस का मॉडल भेंट किया

एयर मार्शल पांडे से विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने भेंट स्वीकार की

भोपाल

भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल विभाष पांडे एओसी-इन-सी अनुरक्षण कमान ने गुरूवार को विधानसभा भवन में प्रदेश सरकार को स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस का 1:3 स्केल मॉडल उपहार स्वरूप भेंट किया। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने प्रदेश सरकार की ओर से तेजस के मॉडल को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश को वायुसेना को गर्व है। मध्यप्रदेश सरकार वायुसेना द्वारा दिये गये उपहार को वर्ष-2023 में वायुसेना द्वारा वायुसेना दिवस के उपलक्ष्य में की जा रही फ्लाय पास्ट के स्मृति-चिन्ह के रूप में सदैव सहेज कर रखेगी।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय