Monday, October 19th, 2026

भारत ने मेन्स ट्रिपल जंप में गोल्ड और सिल्वर पर किया कब्जा, अन्नू रानी को मिला कांस्य

नई दिल्ली
बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दसवें दिन का खेल जारी है। आज यानी रविवार 7 अगस्त तक भारत ने 9 दिन के खेल में 47 पदक जीत लिए हैं, जिनमें 16 स्वर्ण, 12 रजत और 19 कांस्य पदक शामिल हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। बॉक्सिंग में नीतू और अमित पंघाल ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। भारत के एल्डोस पॉल और अब्दुल्ला अबूबाकर ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष त्रिकूद स्पर्धा में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीते। वहीं संदीप कुमार ने 10000 हजार मीटर रेस वॉक में कांस्य पदक जीता। अन्नू रानी को भी भाला फेंक में कांस्य पदक मिला। इन खेलों के अलावा भारत की झोली में कुछ और पदक आने वाले हैं। भारत की महिला क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। वहीं, बॉक्सिंग में कुछ और पदक पक्के हैं।

भारतीय महिला हॉकी टीम का ये तीसरा CWG मेडल है। इससे पहले तक दो ही पदक कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने जीते थे, जिनमें एक गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल था। अब इस लिस्ट में एक ब्रॉन्ज मेडल भी जुड़ गया है। भारत ने आखिरी बार 2006 CWG में सिल्वर मेडल जीता था। ऐसे में 16 साल के बाद फिर से टीम के पास राष्ट्रमंडल खेलों में एक पदक आया है।

 

#India won

Source : Agency

पाठको की राय