Tuesday, October 20th, 2026

भारत ने एशियाई खेलों में जीते पांच पदक

हांगझोउ
चीन के हांगझोउ में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रजत और दो कॉंस्य पदक अपने नाम किये।आज हुई रोइंग स्पर्धा में ओलंपियन अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह की भारतीय पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स टीम और पुरुषों की कॉक्स 8 टीम ने रजत पदक जीते। वहीं बाबू लाल यादव और लेख राम की भारतीय पुरुष कॉक्सलेस जोड़ी ने भी कांस्य पदक जीतकर एशियाई खेलों में रोइंग में भारत के पदकों की संख्या तीन कर दी।


फुयांग वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर में प्रतिस्पर्धा करते हुए, अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने 6:28.18 के समय के साथ रजत पदक जीता और वह स्वर्ण पदक विजेता चीन से 5.02 सेकेंड पीछे रहे जबकि उज्बेकिस्तान ने 6:33.42 समय के साथ कांस्य पदक मिला।
इससे पहले, भारतीय जोड़ी ने रेपेचेज 1 में 6:55.78 के समय के साथ पोल पोजीशन हासिल कर पदक की रेस में जगह बनाई थी। उन्होंने रेपेचेज में प्रवेश करने के लिए हीट 1 में दूसरे स्थान के लिए 6:27.45 का समय निकाला था।
बाबू लाल यादव और लेख राम की भारतीय पुरुष जोड़ी ने 6:50.41 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। उज़्बेकिस्तान ने 6:48.11 के साथ रजत पदक जबकि चीन ने 6:44.20 के साथ स्वर्ण पदक जीता।
रमिता ने निशानेबाजी में देश को पांचवां मेडल दिलाया। महिला 10 मीटर एयर राइफल में रमिता ने कॉस्य पदक जीता। इससे पहले उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल टीम प्रतियोगिता में भी रजत मेडल जीता। महिला 10 मीटर एयर राइफल्स में भी चीनी खिलाड़ी ने स्वर्ण और रजत दोनों पदक जीते है।

एशियाई खेल में आज की पदक तालिका

देश...............स्वर्ण...रजत...कांस्य...कुल
चीन...............11......1........1........13
हांगकांग, चीन..1........0.......0.........1
भारत..............0........3.......2........5
उज़्बेकिस्तान....0........3.......1.........4
जापान............0........2.......0.........2
इंडोनेशिया.......0........1.......3.........4
दक्षिण कोरिया...0........1.......1........2
ईरान...............0........1.......0........1
मकाउ, चीन.....0........0.......1.........1
मंगोलिया.........0........0.......1.........1
थाईलैंड...........0........0.......1........1
वियतनाम.........0........0.......1........1


भारत ने बंगलादेश को आठ विकेट से हराया

हांगझोउ
 एशियाई खेलों में भारत बनाम बंगलादेश महिला क्रिकेट टी-20 के मुकाबले में रविवार को दो विकेट पर 52 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया है। इसी के भारत फाइनल में पहुंचा गया है जहां उसका मुकाबला सोमवार को अगले सेमीफाइनल विजेता टीम से होगा।


आज सुबह झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी पिंगफेंग क्रिकेट मैदान में बंगलादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 51 रन ही बना सकी।

बंगलादेश की टीम को भारतीय गेंदबाज पूजा वस्त्रकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही ओवर की पहली और पांचवी गेंद पर दो झटके दिये। उसके पूजा वस्त्राकर अपने स्पेल के तीसरे ओवर में शोभना मोस्तरी को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उस समय बंगलादेश का स्कोर पांच ओवर के बाद 18 रन था।

तितास साधु ने बंगलादेश के पावरप्ले में शोर्ना अख्तर को क्लीन बोल्ड कर बंगलादेश को चौथा झटका दिया। इसके बाद 25 रन के स्कोर पर वैद्य ने निगार सुल्ताना को रन आउट कर दिया। आठवें ओवर में बंगलादेश ने छठा विकेट के रूप में फाहिमा खातून रन आउट हुई। 33 रन के स्कोर पर बंगलादेश को सातवां विकेट गिरा।


बंगलादेश की सबसे अधिक 12 रन कप्तान निगर सुल्ताना ने बनाए। इसके अलावा उसका कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू नहीं सका। नाहिदा अख्तर नौ रन बनाकर टीम की दूसरी सर्वोच्च स्कोरर रही। भारत के लिए पूजा वस्त्राकर ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाये। तितास साधु, अमनजोत कौर, राजेश्वरी गायकवाड़ और देविका वैद्य को एक-एक विकेट मिला।


इसके बाद 52 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने आठ ओवर पांच गेंदों में 52 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया है। भारत की इस जीत के साथ ही क्रिकेट में उसका पहला एशियाई खेल पदक पक्का हो गया है। भारत की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने 15 गेंदों पर 20 रन बनाकर नाबाद रही।

उन्होंने अपनी पारी तीन चौके भी लगाए है। वही शेफाली वर्मा ने 21 गेदों में 17 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके भी लगाए। भारत को पहला विकेट स्मृति मंधाना (7) रन के रूप में गिरा। मंधाना को मरुफा अख्तर ने आउट किया। भारत का दूसरा विकेट शेफाली वर्मा के (7) के निजी स्कोर पर गिरा। जेमिमा रोड्रिग्स ने 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर विजयी शॉट लगाते हुए भारत को फाइनल में पहुंचाया।

भारत बनाम बंगलादेश महिला क्रिकेट मुकाबले का स्कोर बोर्ड...

बंगलादेश बल्लेबाजी
खिलाड़ी..................आउट...................रन
साथी रानी ..कैच रिचा बोल्ड वस्त्रकर........0
शमीमा सुल्ताना... पगबाधा वस्त्रकर..........0
शोबना मोस्तारी... कैच स्मृति बोल्ड वस्त्रकर.. 8
निगार सुल्ताना रन आउट (देविका)..........12
शोरना अख़्तर.. बोल्ड साधु........................0
ऋतु मोनी.. बोल्ड वस्त्रकर........................8
फ़ाहिमा ख़ातून...रन आउट (कनिका)........0
राबेया ख़ान ...बोल्ड कौर............................3
नाहिदा अख़्तर... नाबाद.............................9
सुल्ताना ख़ातून... स्टंप ऋचा बोल्ड देविका.....3
मारुफ़ा अख़्ततर... बोल्ड राजेश्वरी.................0
अतिरिक्त.............................................. 8
कुल 17.5 ओवर में 51 रन पर ऑल आउट
विकेट पतन: 1/0, 2/1, 3/18, 4/21, 5/25, 6/25, 7/33, 8/39, 9/50,10/51
गेंदबाजी
खिलाड़ी................ओवर...मेडन...रन..विकेट
पूजा वस्त्रकर............4........0......17.....4
तितास साधु..............4........0......10.....1
अमनजोत कौर..........3........0......10.....1
राजेश्वरी गायकवाड़...3.5.....0........8.....1
दीप्ति शर्मा...............2........1........4.....0
देविका वैद्य..............1.........1.......0.....1
भारत बल्लेबाजी
खिलाड़ी....................आउट.....................................रन
स्मृति मांधना...कैच शमीमा सुल्ताना बोल्ड मारुफ़ा अख़्.तर...7
शेफ़ाली वर्मा....बोल्ड फ़ाहिमा ख़ातून.............................17
जेमिमाह रॉड्रिग्स..नाबाद.............................................20
कनिका आहूजा... नाबाद.............................................1
अतिरिक्त..................................................................7
कुल 8.2 ओवर में दो विकेट पर 52 रन
विकेट पतन: 1/19, 2/40
गेंदबाज़ी...
खिलाड़ी................ओवर...मेडन...रन..विकेट
मारुफ़ा अख़्.तर............2.......0.....13....1
नाहिदा अख़्तर............2.......0......6.....0
सुल्ताना ख़ातून..........2.......0.......15....0
राबेया ख़ान..............1........0........5.....0
फ़ाहिमा ख़ातून..........1.........0.......7.....1
शोरना अख़्तर...........0.2.....0.......6......0

 

 

Source : Agency

पाठको की राय