Friday, October 23rd, 2026

उच्चायोग पर सिख चरमपंथी समूह के हमले के बाद भारत ने ब्रिटेन के साथ व्यापार वार्ता रोकी

नई दिल्ली
 पिछले महीने खालिस्तानी समूहों द्वारा लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमलों को लेकर भारत ने यूनाइटेड किंगडम के साथ व्यापार वार्ता को रोक दिया है।

द टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 19 मार्च को हुई घटना की निंदा करने में ब्रिटेन की विफलता पर नाराजगी व्यक्त की है।

द टाइम्स की रिपोर्ट ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से कहा, भारतीय तब तक व्यापार के बारे में बात नहीं करना चाहते जब तक कि ब्रिटेन खालिस्तानी चरमपंथ की निंदा सार्वजनिक रूप से नहीं करता है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ब्रिटेन बातचीत को फिर से शुरू करने का इच्छुक है और इसके लिए वह सिख चरमपंथियों और खालिस्तानी समूहों पर नकेल कसने की योजना बना रहा है, जो हमलों के लिए जिम्मेदार थे।

यह घटना 19 मार्च को हुई थी, जब खालिस्तान बैनरों के साथ प्रदर्शनकारियों ने भारतीय उच्चायोग पर प्रदर्शन किया और पंजाब में हालिया पुलिस कार्रवाई की निंदा करने के लिए इमारत की पहली मंजिल की बालकनी से एक भारतीय झंडा उतार दिया।

 

 

#भारत ने ब्रिटेन

Source : Agency

पाठको की राय