Thursday, October 22nd, 2026

भारत ने WI को 266 रनो का दिया टारगेट

अहमदाबाद
 भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई भारतीय टॉप ऑर्डर फेल रहा है। इस मुश्किल परिस्थिति में श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने भारतीय पारी को संभाला। श्रेयस ने 80 रन जबकि पंत ने 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और पूरी टीम  265 रन पर ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए।वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप से बचने के लिए 266 रन बनाने होंगे।

 

#266 रनो का दिया टारगेट

Source : Agency

पाठको की राय