Wednesday, October 21st, 2026

जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक में भारत अब शीर्ष पांच देशों में शामिल

नई दिल्‍ली
जलवायु परिवर्तन का समाधान निकालने की दिशा में भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का प्रभाव दिखने लगा है। जर्मन वाच, न्यू क्लाइमेट इंस्टीट्यूट एंड क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क इंटरनेशनल द्वारा प्रकाशित जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (सीसीपीआइ 2023) में भारत ने दो स्थानों की छलांग लगाई है और अब आठवें स्थान पर है। यह सूचकांक 59 देशों और यूरोपीय संघ के जलवायु संरक्षण प्रदर्शन के आधार पर जारी किया गया है।
 
शीर्ष दस में भारत एकमात्र जी-20 देश
सीसीपीआइ द्वारा जारी रैंकिंग में शीर्ष 10 में भारत एकमात्र जी-20 राष्ट्र है। भारत के बिजली मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत अब जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा और अपनी जलवायु शमन नीतियों से दुनिया का मार्गदर्शक बनेगा। वैश्विक स्तर पर शीर्ष पांच में स्थान पाना यह दर्शाता है कि भारत अबविश्व में किसी भी देश की तुलना में अक्षय ऊर्जाक्षेत्र के कार्यक्रमों को बहुत तेज गति से लागू कर रहा है।

 

#जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक

Source : Agency

पाठको की राय