Tuesday, October 20th, 2026

19 को पहुंचेगी भारत-न्यूजीलैंड की टीम रायपुर, 21 को खेला जाएगा मैच

रायपुर

नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच होने जा रहा है।  21 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच दिवसीय वनडे श्रृखला का पहला मैच यहां खेला जाएगा जिसके लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी 19 जनवरी को राजधानी पहुंचेंगे और नवा रायपुर स्थित रिसार्ट में रुकेंगे। 20 जनवरी को दोनों टीमें अभ्यास करेंगे और 21 जनवरी को डे-नाइट मैच खेला जाएगा जो दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ और राज्य सरकार की इसकी तैयारी में अभी से जुट गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय