Thursday, October 22nd, 2026

महामारी के बाद भी भारत ने विकास गति को बनाए रखा : वित्त मंत्री सीतारमण

वाशिंगटन

 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत ने महामारी के बाद भी विकास की गति को तेज बनाए रखा है। वित्त मंत्री ने यह बात  वाशिंगटन डीसी में चल रही आईएमएफ-डब्ल्यूबी की वार्षिक बैठक 2022 से इतर चौथे जी20 वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक गवर्नर्स की बैठक के पहले सत्र में कही। वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया, वित्त मंत्री ने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बात की, भारत के आर्थिक विकास और नीतिगत प्रतिक्रियाओं पर ध्यान केंद्रित किया।

साथ ही सीतारमण ने नीतिगत सहयोग बढ़ाने और नकारात्मक जोखिमों और उनके प्रभाव से निपटने के लिए अनुभवों को साझा करने का आह्वान किया।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि वित्त मंत्री के दो दिवसीय बैठक के दौरान कई सत्रों में अपना हस्तक्षेप करने की उम्मीद है।

 

#वित्त मंत्री सीतारमण

Source : Agency

पाठको की राय