पारी और 76 रनों से भारत हारा तीसरा टेस्ट, इंग्लैंड ने सीरीज की 1-1 की बराबरी
लीड्स
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को करारी शिकस्त दी देते हुए एक पारी और 76 रनों से जीत हासिल की। भारत की दूसरी पारी 278 रनों पर सिमट गई। भारत की दूसरी पारी को सस्ते में समेटने का काम इंग्लैंड के ऑली रॉबिन्सन ने किया, जिसने 5 विकेट झटके। वहीं क्रेग ओवर्टन ने भी 3 विकेट लिए। भारत की बल्लेबाजी का आलम ये रहा कि अंतिम के 5 बल्लेबाज मिलकर 10 रन भी नहीं जोड़ सके। सिर्फ रवीन्द्र जडेजा ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी कर अपने जुझारुपन का परिचय दिया।
आज जब पुजारा और विराट कोहली उतरे तो उम्मीद थी कि ये दोनों बल्लेबाज बड़ी पारी खेलेंगे। लेकिन चेतेश्वर पुजारा अपने स्कोर में बिना रन जोड़े आउट गये। विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 55 रन के स्कोर पर स्लिप में कैच दे बैठे। ऋषभ पंत एक बार फिर बल्ले से नाकाम साबित हुए और सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गये। अब भारत के सामने पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है। अभी भी 100 से ज्यादा रनों की जरुरत है और आधी से अधिक टीम पैवेलियन पहुंच गई है।
तीसरा टेस्ट: तीसरा दिन
तीसरा दिन मोटे तौर भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा। खेल खत्म होने पर चेतेश्वर पुजारा 91 रनों पर और विराट कोहली 45 रनों पर टिके हुए थे। इससे पहले रोहित शर्मा ने शानदार खेल दिखाया और 59 रनों पर आउट हुए। दूसरी पारी की शुरुआत तो ठीक से हुई थी लेकिन के.एल राहुल ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और कुछ खास नहीं कर सके और केवल 8 रनों पर आउट हो गये। लेकिन उसके बाद रोहित शर्मा और पुजारा ने जमकर बल्लेबाजी की और इंग्लिश गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।
#India lost the third Test by an innings and 76 runs#England leveled the series 1-1

पाठको की राय