Tuesday, October 20th, 2026

विश्व जूनियर स्क्वाश में भारत अगले दौर में

ह्यूस्टन
भारत ने विश्व जूनियर स्क्वाश चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लड़के और लड़कियों के मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। लड़कों ने ब्राजील को 3.0 से हराकर ग्रुप एफ में पहला स्थान हासिल किया जबकि लड़कियों ने ब्राजील और आस्ट्रेलिया को इसी अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। लड़कों का सामना अब प्री क्वार्टर फाइनल में कनाडा से होगा जबकि लड़कियों की टीम ग्रुप डी के आखिरी मैच में हांगकांग से खेलेगी।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय