एशियाई खेलों में नौकायन में भारत को मिले दो और कांस्य पदक
हांगझोउ
चीन में चल रहे 19 वें एशियाई खेलों में भारतीय नौकायन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार को दो कांस्य पदक जीते। आज हुई स्पर्धा में सतनाम सिंह, परमिंदर सिंह, जैकर खान, सुखमीत सिंह की टीम ने 6:08.61 के समय के साथ कांस्य पदक जीता है। पुरुषों की टीम स्पर्धा (चार खिलाड़ी) में जसविंदर, भीम, पुनित और आशीष की चौकड़ी ने 6:10.81 का समय दर्ज किया। भारतीय टीम तीसरे स्थान पर रही और कांस्य पदक मिला।
इसी के साथ नौकायन में भारत का अभियान खत्म हो चुका है। भारतीय दल ने एशियाई खेल 2023 में तीन रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल पांच पदक जीते। उल्लेखनीय है कि रविवार को ओलंपियन अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह की भारतीय पुरूष लाइटवेट डबल स्कल्स टीम और पुरूष 8 टीम ने रजत पदक जीते थे, जबकि पूरूष टीम ने कांस्य पदक जीता था।
आशीष, भीम सिंह, जसविंदर सिंह और पुनीत कुमार की पुरुषों की कॉक्सलेस फोर टीम ने फाइनल-ए में 6:10.81 का समय दर्ज करते हुए कांस्य पदक जीता। ये चारों रोवर्स रजत पदक विजेता पुरूष 8 टीम का भी हिस्सा थे। हांगझोउ में अंतिम नौकायन पदक स्पर्धा में, भारतीय महिला कॉक्स्ड 8 टीम में जी गीतांजलि, रितु कौड़ी, सोनाली स्वैन, एच तेंडेनथोई देवी, वर्षा केबी, अश्वथी पीबी, मृणामयी नीलेश एस, थंगजाम प्रिया देवी और रुक्मणी 7:05.71 समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
एशियाई खेेल में आज की पदक स्थिति
25 Sep 2023 | 11:31 AM
हांगझोउ 25 सितंबर (वार्ता) चीन के हांगझोउ में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में सोमवार की स्पर्धाओ में देशों की पदक स्थिति इस प्रकार है:-
देश....................स्वर्ण.......रजत.....कांस्य.....कुल
चीन.....................27..........11.........5........43
दक्षिण कोरिया.........5............6..........6........17
जापान...................3...........9..........6.........18
उज़्बेकिस्तान...........3...........4..........3.........10
हांगकांग, चीन.........2...........2..........6.........10
भारत.....................1...........3..........6.........10
चीनी ताइपे.............1............1..........2..........4
इंडोनेशिया..............0............1.........3..........4
मंगोलिया................0............1.........2..........3
ईरान.....................0.............1.........1..........2
कजाकिस्तान...........0.............1.........1..........2
यूएई......................0.............1.........1.........2
ब्रुनेई दारुशेलम........0.............1..........0........1
वियतनाम...............0.............0..........2........2
मकाउ, चीन............0.............0..........1.........1
फिलीपींस................0.............0..........1.........1
उत्तर कोरिया............0.............0...........1.........1
थाईलैंड...................0............0............1.........1

पाठको की राय