Wednesday, October 21st, 2026

भारत ने अंडर-19 एशियाकप में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया

भारत ने अंडर-19 एशियाकप में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया

दुबई
 अर्शिन कुलकर्णी की नाबाद 70 रन की अर्धशतकीय पारी और मुशीर खान के 48 रनों की धैर्य पूर्ण पारी की बदौलत भारत ने यहां अंडर 19 एशियाकप के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया। 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अपना पहला विकेट तीसरे ओवर में आदर्श सिंह 14 रन के रूप में गंवा दिया था।

उसके बाद बल्लेबाजी करने आये रूद्र पटेल भी पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गये। कप्तान उदय सहारन भी अधिक देर तक नहीं टिक सके और बीसवें ओवर में 20 रन पर जदरान की गेंद पर नुमान शाह को कैच थमा बैठे। लेकिन कुलकर्णी एक छोर पर डटे रहे और उन्होंने मुशीर खान के साथ विजयी साझेदारी की। मुशीद 48 और कुलकर्णी 70 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों बल्लेबाजों के संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए 37.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। अफगानिस्तान की ओर से बशीर अहमद, वहीदुल्लाह जादरान और खलील अहमद को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले राज लिम्बानी और अर्शिन कुलकर्णी के तीन-तीन विकेटों की घातक गेंदबाजों की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को 173 रनों पर ढ़ेर कर दिया था। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगनिस्तान शुरुआत खराब रही और उसने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर वफीउल्लाह तराखिल 15 रन का विकेट खो दिया। तराखिल को लिम्बानी ने बोल्ड आउट किया। जमशेद जदरान और सोहिल खान ने संभल कर खेलते हुए टीम के स्कोर को 75 रन तक पहुंचा। लेकिन 19 ओवर में सोहिल खान 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गये।

उसके बाद जदरान 43 रन को 23वें ओवर में अभिषेक ने बोल्ड कर अफगानिस्तान को तीसरा झटका दिया। अकरम मोहम्मदजई 20 रन, नुमान शाह 25 रन, मोहम्मद यूनुस ने 26 रन बनाये। कप्तान नसीर खान मारूफखिल पांच रन ही बना सके और खलील अहमद नौ रन बनाकर नाबाद रहे। रहीमुल्लाह जुर्मती, वहीदुल्लाह जादरान और बशीर अहमद शून्य पर आउट हुये। अफगानिस्तान की पूरी टीम निर्धारित 50 ओवरों में 173 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। भारत की ओर से राज लिम्बनी और अर्शिन कुलकर्णी ने तीन-तीन विकेट चटकाये। नमन तिवारी ने दो बल्लेबाजों को आउट किया तथा मुरुगन अभिषेक और मुशीर खान को एक-एक विकेट मिला।

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गये अंडर 19 एशियाकप मुकाबले का स्कोर बोर्ड...

अफगानिस्तान बल्लेबाजी..
खिलाड़ी..............................................................रन
जमशेद जदरान बोल्ड अभिषेक.................................43
वफीउल्लाह ताराखिल बोल्ड लिम्बानी.........................15
सोहेल खान कैच सहारण बोल्ड कुलकर्णी...................12
अकरम मोहम्मदजई कैच अविनाश बोल्ड कुलकर्णी........20
नुमान शाह कैच पटेल बोल्ड कुलकर्णी........................25
रहीमुल्ला जुर्मती पगबाधा मुशीर खान..........................00
मोहम्मद युनूस कैच आउट लिम्बनी.............................26
नसीर खान कैच अविनाश बोल्ड तिवारी.......................05
वहीदुल्लाह जदरान बोल्ड तिवारी..............................00
खलील अहमद नाबाद............................................09
बशीर अहमद बोल्ड लिम्बानी...................................00
अतिरिक्त........................................................18रन
कुल 50 ओवर में 173 रन पर ऑल आउट
विकेट पतन: 1-26, 2-75, 3-86, 4-129, 5-130, 6-138, 7-150, 8-150, 9-173, 10-173
भारत गेंदबाजी....
खिलाड़ी ..................................ओवर...मेडन...रन...विकेट
नमन तिवारी................................10......2......30....2
राज लिम्बानी................................10.....0.......46....3
अर्शिन कुलकर्णी............................08.....0.......29....3
सौम्य पांडे....................................08.....0.......21....0
मुरुगन अभिषेक.............................06......0......17.....1
मुशीर खान...................................07......1.......27....1
उदय सहारण................................01.......0.......2.....0
000000000000000 000000000000000000
भारत बल्लेबाजी....
खिलाड़ी....................................................................रन
आदर्श सिंह कैच यूनुस बोल्ड बशीर अहमद.......................14
अर्शिन कुलकर्णी नाबाद.................................................70
रूद्र पटेल कैच शाह बोल्ड खलील अहमद.........................05
उदय सहारण कैच शाह बोल्ड जदरान...............................20
मुशीर खान नाबाद........................................................48
अतिरिक्त ..............................................................17रन
कुल 37.3 ओवर में तीन विकेट पर 174 रन
विकेट पतन: 1-22, 2-32, 3-76
अफगानिस्तान गेंदबाजी....
खिलाड़ी.........................................ओवर...मेडन...रन...विकेट
बशीर अहमद.....................................7........0......37...1
जदरान............................................10........0......51...1
खलील अहमद..................................8.3.......0......28...1
नासीर खान........................................7.........0......28...0
मोहम्मद यूनुस....................................4.........0.......16...0
रहीमुल्ला जुर्मती..................................1.........0........10...0

 

अंडर 19 एशियाकप में पाकिस्तान ने नेपाल को सात विकेट से हराया

दुबई
 एसीसी द्वारा आयोजित अन्डर-19 एशिया कप 2023 में पाकिस्तान अन्डर-19 और नेपाल अन्डर 19 टीम के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार अंदाज में नेपाल की टीम को 7 विकेट से शिकस्त दे दिया। दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया,जो पूरी तरह से सही साबित हुआ। पाकिस्तान अन्डर-19 टीम के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नेपाल के बल्लेबाजों को ढेर कर दिया।

एशियन क्रिकेट काउन्सिल द्वारा आयोजित अन्डर-19 एशिया कप के दूसरा मैच पाकिस्तान अन्डर-19 और नेपाल अन्डर-19 टीम के बीच खेला गया। ग्रुप ए में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम पाकिस्तान के गेंदबाजों के सामने नतमस्तक दिखी। नेपाल की पूरी की पूरी टीम 47.2 ओवर में 152 रनों पर सिमट गई। नेपाल की तरफ से केवल उत्तम मगर के बल्ले से अर्धशतकीय पारी निकली,उनके अतिरिक्त दीपेश ने अपनी टीम के लिए 31 रनों की उपयोगी पारी खेली। वहीं पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद जीशान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9.2 ओवर में 19 रन देकर 6 विकेट झटके,इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका। उनकी इस शानदार गेंदबाजी के सामने नेपाल के बल्लेबाज धराशायी हो गए।

एसीसी अन्डर-19 एशिया कप 2023 में पाकिस्तान अन्डर-19 और नेपाल अन्डर-19 टीम के बीच खेले गए मुकाबले में 153 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने अज़ान अवैस के 62 गेंदों में 8 चौकों की मदद से खेली गई नाबाद 56 रनों की पारी और कप्तान साद बैग की 56 गेंदों में 5 चौकों की मदद से खेली गई 50 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 26.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 153 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया,वहीं नेपाल की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज गुलशन झा रहे जिन्होंने 2 विकेट लिए। इस मैच में जीत के साथ ही पाकिस्तान अन्डर-19 की टीम ने 2 अंक हासिल कर लिए।

अपनी जोखिम पर टर्निंग पिच बनायें भारत, आस्ट्रेलिया की कप्तान हीली ने कहा

मेलबर्न
आस्ट्रेलियाई महिला टीम की नवनियुक्त कप्तान एलिसा हीली ने भारतीय टीम प्रबंधन को चुनौती देते हुए कहा है कि आगामी दौरे पर वे अपनी जोखिम पर टर्निंग पिचें बनाये।

हीली को शनिवार को मेग लानिंग के अचानक संन्यास के बाद सभी प्रारूपों में आस्ट्रेलिया का कप्तान बनाया गया। उन्होंने कहा कि भारत अगर टर्निंग पिचें बनाता है तो उनके पास भी आला दर्जे के स्पिनर हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं देखना चाहती हूं कि वे कैसी विकेट बनाते हैं। हमारे पास अच्छा स्पिन आक्रमण है तो अगर वे ऐसा करते हैं तो अपनी जोखिम पर करें। मुझे गलत मत समझिये। भारत के पास भी मजबूत स्पिन आक्रमण है।''

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनर हैं। हमारे पास ऐश गार्डनर हैं जिसने इंग्लैंड में नौ विकेट लिये थे।'' उन्होंने कहा, ‘‘यह देखना रोचक होगा कि वे अच्छी और सपाट विकेट बनाते हैं क्या। मैने आईपीएल नुमाइशी मैच के अलावा वानखेड़े पर नहीं खेला है लिहाजा मैं इस अनुभव को लेकर रोमांचित हूं।''

 

 

 

 

 

Source : Agency

पाठको की राय