Friday, October 23rd, 2026

भारत ने वेस्टइंडीज़ को 7 विकेट से हराया,सीरीज़ में 2-1 से बढ़त बनाई

   सेंट किट्स


वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया की जीत हुई है. भारत को वेस्टइंडीज़ ने 165 रनों का टारगेट दिया था, जिसे टीम इंडिया ने आसानी से हासिल कर लिया और 7 विकेट से इस मैच को अपने नाम किया. अब पांच मैच की टी-20 सीरीज़ में भारत 2-1 से आगे हो गया है.

इस मैच में टीम इंडिया की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 76 रनों की तूफानी पारी खेली. सूर्या को ओपनिंग पर भेजने के फैसले पर सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन उन्होंने सभी की बोलती बंद कर दी. अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके, 4 छक्के जमाए और वेस्टइंडीज़ के बॉलर्स की जमकर खबर ली.

कप्तान रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट होकर शुरुआत में ही पवेलियन लौट गए थे, वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. सूर्यकुमार यादव के अलावा ऋषभ पंत ने 26 बॉल में 33 रनों की नाबाद पारी भी खेली और अंत में टीम इंडिया को जीत दिलाकर ही लौटे. इन दो पारियों के अलावा श्रेयस अय्यर ने 24 और हार्दिक पंड्या ने 4 रन बनाए.

भारत की पारी-  165/3 (19 ओवर)

रोहित शर्मा (11 रन) रिटायर्ड हर्ट, 19/0
पहला विकेट- श्रेयस अय्यर (24 रन) 11.3 ओवर, 105/1
दूसरा विकेट- सूर्यकुमार यादव (76 रन) 14.3 ओवर, 135/2
तीसरा विकेट- हार्दिक पंड्या (4 रन) 17.2 ओवर, 149/3

अंत में ताबड़तोड़ बैटिंग का नज़ारा देखने को मिला

वेस्टइंडीज़ को बेहतरीन शुरुआत मिली थी, लेकिन बीच-बीच में उसके विकेट गिरते गए. हालांकि अंत में रॉवमैन पावेल (23 रन) और शिमरोन हेटमायर (20 रन) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत स्कोर 164 रनों तक पहुंच पाया. इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर आखिर में 19 बॉल पर 34 रनों की पार्टनरशिप की.

वेस्टइंडीज़ की ओर से काइल मेयर्स ने 73 रनों की बड़ी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के भी जमाए. जबकि टीम इंडिया की ओर से इस मैच में भुवनेश्वर कुमार को दो विकेट मिले, जबकि हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह को 1-1 विकेट मिला.

 

#भारत ने वेस्टइंडीज़

Source : Agency

पाठको की राय