Sunday, October 25th, 2026

भारत और इजराइल दीर्घकालीन सहयोगी - कृषि मंत्री पटेल

भोपाल

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने बताया कि इजराइल हमारा दीर्घकालीन सहयोगी रहा है। मंत्री पटेल ने आज नई दिल्ली के इजराइल दूतावास में इज़राइली राजदूत नाओर गिलोन और प्रतिनिधियों से मध्यप्रदेश में उन्नत कृषि के संबंध में वार्ता की। इज़राइली प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि हरदा में 'सेंटर फॉर एक्सीलेंस इंडो इजराइल प्रोजेक्ट' शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा।

मंत्री पटेल ने इजराइल की उन्नत कृषि और जल प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इजराइल के साथ नॉलेज शेयरिंग से प्रदेश को लाभ मिलेगा। इसके लिये मध्यप्रदेश का हरदा जिला उपयुक्त और महत्वपूर्ण क्षेत्र हो सकता है। हरदा में कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। इज़राइली तकनीक का सहयोग मिलने से निश्चित की हरदा के साथ प्रदेश के किसानों को भी लाभ मिलेगा।

 

 

#भारत और इजराइल

Source : Agency

पाठको की राय