Friday, October 23rd, 2026

एजबेस्टन टेस्ट लंच तक इंग्लैंड से भारत 361 रन आगे

एजबेस्टन

एजबेस्टन टेस्ट के चौथे दिन लंच तक टीम इंडिया ने मेजबानों पर 361 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। पहले सेशन में भारत ने कुल चार विकेट खोए। टीम इंडिया ने लंच तक 7 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रवींद्र जडेजा के साथ मोहम्मद शमी मौजूद हैं। चौथे दिन की शुरुआत पुजारा और पंत ने की थी। पंत ने 76 गेंदों पर सात चौकों की मदद से पचासा जड़ा। चेतेश्वर पुजारा 66 रन बनाकर आउट हुए थे, इस तरह से भारत ने 153 रनों पर चौथा विकेट गंवाया था, लेकिन इसके बाद श्रेयस अय्यर और पंत ने मिलकर तेजी से रन जोड़े। श्रेयस अय्यर 26 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए। अय्यर के बाद पंत के रूप में भारत को 6ठां झटका लगा। जैक लीच के खिलाफ आक्रामक शॉट खेलने के प्रयास में वह 57 के निजी स्कोर पर आउट हुए। पंत के बाद शार्दुल ठाकुर (4) भी जल्द पवेलियन लौटे। पॉट्स ने उन्हें बाउंसर पर फंसाया।

लंच के बाद भारत को 8वां झटका मोहम्मद शमी के रूप में लगा जिन्हें बेन स्टोक्स ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। शमी ने बनाए 13 रन। अब जडेजा का साथ देने कप्तान जसप्रीत बुमराह आए हैं।

 

#एजबेस्टन टेस्ट

Source : Agency

पाठको की राय