Tuesday, October 20th, 2026

दरार्भाठा में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन

जांजगीर चाम्पा
जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा ने बाराद्वार मार्ग पर संचालित क्रशर खदान तथा डोलोमाइट खदानों के कारण खम्हरिया , दरार्भाटा और झालरौदा सड़कों किया दूर्दशा के लिए प्रशासन को आगाह किया। सड़कों की मरम्मत नही कराये जाने की स्थिति में बहुजन समाज पार्टी से विधायक जैजैपुर ने धरने पर बैठे।

मिली जानकारी के अनुसार जैजैपुर विधायक केशव प्रसाद चंद्रा ने तहसीलदार जैजैपुर को पत्र लिखकर खम्हरिया , दरार्भाटा और झालरौदा की सड़कों को मरम्मत कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने अपने पत्र मे लिखा है कि बाराद्वार से लगे इन तीन गांवो मे लगभग आठ डोलोमाइट और क्रशर खदानें संचालित है और इन खदानों से निकलने वाली भारी और ओवरलोड वाहनों के कारण गांवो और बाराद्वार मार्ग की सडकें बदहाल स्थिति मे है जो अब जानलेवा साबित हो रही है साथ ही ओवरलोड वाहनो के कारण खनिज रायल्टी की चोरी भी हो रही है जिसके कारण शासन के साथ ग्रामीण जनता को रायल्टी का पूरा हिस्सा नहीं मिल पा रहा है जिससे ग्राम पंचायतों का विकास भी प्रभावित हो रहा है। विधायक केशव चन्द्रा ने पाच सूत्रीय मागो लेकर शुक्रवार से अनिश्चतकालीन धरना प्रर्दशन शुरू कर दिया। उनके साथ पार्टी के कार्यकर्ता तथा नागरिक भी इस धरना प्रर्दशन मे शामिल हुए।

 

#MLA

Source : Agency

पाठको की राय