Wednesday, October 21st, 2026

IND vs WI: शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर और नवदीप सैनी कोविड पॉजिटिव

 नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार देर रात मीडिया एडवाइजरी जारी की और बताया कि टीम इंडिया के चार खिलाड़ी शिखर धवन, नवदीप सैनी (स्टैंडबाय खिलाड़ी), ऋतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर चार वे खिलाड़ी हैं, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के चार खिलाड़ियों समेत कुल सात सदस्य कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं, बाकी तीन सपोर्ट स्टाफ से हैं। भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 फरवरी से तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है, ऐसे में इन खिलाड़ियों का पहले मैच में खेलना नामुमकिन सा लग रहा है। ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने मयंक अग्रवाल को वनडे टीम में शामिल किया है।

वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को 31 जनवरी को अहमदाबाद में रिपोर्ट करना था। इसके बाद से रोज सभी खिलाड़ियों के कोविड-19 टेस्ट किए जा रहे हैं। बीसीसीआई की मीडिया एडवाइजरी के मुताबिक शिखर धवन और नवदीप सैनी का 31 जनवरी को आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ, जिसमें दोनों पॉजिटिव पाए गए। 31 जनवरी को ही फील्डिंग कोच टी दिलीप और सिक्योरिटी लियोजॉन ऑफिसर बी. लोकेश के भी कोविड-19 टेस्ट के रिजल्ट पॉजिटिव आए। गायकवाड़ की 31 जनवरी के आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन 1 फरवरी के टेस्ट में वह पॉजिटिव पाए गए। वहीं श्रेयस अय्यर और स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट राजीव कुमार की 31 जनवरी और 1 फरवरी की आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन 2 फरवरी को किए गए आरटीपीसीआर टेस्ट में ये दोनों पॉजिटिव पाए गए।

 

#IND vs WI

Source : Agency

पाठको की राय