Wednesday, October 21st, 2026

IND vs WI: विराट कोहली के शानदार कैच पकड़ने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल

नई दिल्ली

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ओडिन स्मिथ को आउट करने के लिए एक बेहद मुश्किल कैच पकड़कर सबको हैरान कर दिया। विराट के कैच पकड़ने के बाद के रिएक्शन से यह भी लगा कि उनको गर्दन में थोड़ा झटका भी लगा है। वहीं कोहली के इस शानदार कैच पकड़ने का वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक अकाउंट से भी शेयर किया है। इस वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा भी हैरान और खुश भी दिखाई दे रहे हैं।

वेस्टइंडीज की पारी के 45वें ओवर में ओडिन स्मिथ ने तेजी से रन बनाने के चक्कर में मिड विकेट की तरफ बड़ा शॉट मारा, लेकिन गेंद बल्ले से सही से कनेक्ट नहीं हुई और विराट कोहली ने बिना गलती किए कैच पकड़ा। कैच पकड़ते समय उनका सर जमीन पर भी भिड़ा, लेकिन उन्होंने कैच नहीं छोड़ा। 

 

#IND vs WI

Source : Agency

पाठको की राय