Thursday, October 22nd, 2026

IND vs SL: श्रीलंका पर शानदार जीत के बाद भी खुश नहीं कप्तान रोहित, बोले- टी20 वर्ल्ड कप से पहले इसमें सुधार की जरूरत

नई दिल्ली  

भारतीय क्रिकेट टीम ने लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को 62 रनों की करारी मात दी। टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 199 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम छह विकेट पर 137 रन ही बना सकी। भारत की T20I में श्रीलंका के खिलाफ 23 मैचों में यह 15वीं जीत है। वहीं, अपने घर में श्रीलंकाई टीम के खिलाफ टीम इंडिया की यह 12वीं जबकि लखनऊ में ओवरआल यह लगातार दूसरी जीत है। भारत इस मैच को और बड़े अंतर से जीत सकता था, लेकिन भारतीय फील्डरों के खराब प्रदर्शन के चलते ऐसा हो न सका। फील्डरों ने मैच के दौरान कई कैच भी छोड़े। इस लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि फील्डिंग कोच इस पर काम करेंगे।
रोहित ने मैच के बाद क​हा, 'हम चाहते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप से हम इसमें सुधार कर लें। हम ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से में एक बढ़िया फील्डिंग टीम बन कर जाना चाहते हैं। पिछले कुछ मैचों से हम काफी कैच छोड़ रहे हैं और शायद फील्डिंग कोच इस पर काम भी करेंगे।' 

 

#IND vs SL

Source : Agency

पाठको की राय