Wednesday, October 21st, 2026

IND vs SA Series वनडे टीम का सेलेक्शन 31 दिसंबर तक

मुंबई
दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया को 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। लेकिन परेशानी की बात ये है कि कप्तान रोहित शर्मा के वनडे सीरीज में भी खेलने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल रोहित शर्मा की चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई है और ऐसे में उनका वनडे सीरीज खेल पाना भी मुश्किल लग रहा है। इस वजह से BCCI ने वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान भी अगले 3-4 दिनों के लिए टाल दिया है। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा के फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद ही टीम बीसीसीआई ने सेलेक्शन कमेटी की बैठक होगी। माना जा रहा है कि टीम का सेलेक्शन पहले टेस्ट के बाद होगा। ये बैठक 30 या 31 दिसंबर को हो सकती है।

कितनी गंभीर है रोहित की चोट?

रोहित शर्मा इन दिनों हैमस्ट्रिंग इंज्यूरी से जूझ रहे हैं और फिलहाल वो बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। वैसे तो रोहित शर्मा फिट दिख रहे हैं, लेकिन बीसीसीआई के अधिकारियों के मुताबिक हैमस्ट्रिंग इंजरी, दूसरी चोटों से अलग होती है और इसके फिर से उभरने की आशंका होती है। ऐसे में रोहित शर्मा को लेकर कोई फैसला लेने से पहले बीसीसीआई पूरी तरह आश्वस्त होना चाहता है। रोहित के अलावा रवीन्द्र जडेजा और अक्षर पटेल भी चोट से परेशान हैं। इन दोनों का भी वनडे सीरीज में खेलना मुश्किल है।

 

किसे मिलेगा मौका?

मीडिया सूत्रों के मुताबिक रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में केएल राहुल को वनडे टीम की कप्तानी मिल सकती है। अगर 30 या 31 दिसंबर तक रोहित शर्मा वनडे सीरीज के लिए फिट नहीं पाये गये, तो केएल राहुल को टीम की कमान संभालने का मौका मिल सकता है। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल भी वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में आर अश्विन की वनडे टीम में वापसी हो सकती है। बता दें अश्विन ने साल 2017 में आखिरी वनडे मैच खेला था।

 

#IND vs SA Series

Source : Agency

पाठको की राय