Thursday, October 22nd, 2026

IND vs SA: ऋषभ पंत मैदान पर उतरते ही तोड़ेंगे गुरु 'एमएस धोनी' का बड़ा रिकॉर्ड, मगर नहीं रच पाएंगे इतिहास

नई दिल्ली
 भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज का पहला मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में मैदान पर उतरते ही ऋषभ पंत अपने गुरु महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। नसाउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कप्तानी की जिम्मेदारी वैसे तो केएल राहुल को सौंपी गई थी, मगर सीरीज के शुरू होने से पहले ये सलामी बल्लेबाज चोटिल हो गया जिस वजह से बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत को नया कप्तान नियुक्त किया।
 
ऋषभ पंत टी20 क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे युवा कप्तान बनेंगे। वह 24 साल 249 दिन की उम्र में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में बतौर कप्तान डेब्यू करेंगे। वहीं बात उनके गुरु और भारत के सबसे सफल कप्तानों में एक एमएस धोनी की करें तो उन्होंने 26 साल और 68 दिन की उम्र में टीम इंडिया की भागदौड़ संभाली थी। बात ऋषभ पंत की करें तो वह टी20 क्रिकेट में भारत के 8वें कप्तान बने हैं। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग ने 1, एमएस धोनी ने 72, सुरेश रैना ने 3, अजिंक्य रहाणे ने 2, विराट कोहली ने 50, रोहित शर्मा ने 28 और शिखर धवन ने 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों में टीम की कप्तानी की है।

भारतीय टीम: रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w/c), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, दीपक हुड्डा, वेंकटेश अय्यर, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, उमरान मलिक

दक्षिण अफ्रीका टीम: क्विंटन डी कॉक (wk), टेम्बा बावुमा (c), रीजा हेंड्रिक्स, रस्सी वैन डेर डूसन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी, वेन पार्नेल, लुंगी एनगिडी, हेनरिक क्लासेन, मार्को जेन्सन, ट्रिस्टन स्टब्सो

 

 

#IND vs SA

Source : Agency

पाठको की राय